दिल्ली में कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 32 महिलाएं और 11 पुरुष गिरफ्तार, ग्राहकों को बीमा पॉलिसी का देते थे लालच

दिल्ली|
32 महिलाएं और 11 पुरुष गिरफ्तार, ग्राहकों को बीमा पॉलिसी का देते थे लालच

दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बीमा के नाम पर कथित तौर पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 32 महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी हर्षवर्धन स्वामी ने बताया कि बुधवार रात छापेमारी के दौरान इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर 32 महिलाओं और 11 पुरुषों समेत कुल 43 लोग काम करते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बीमा कंपनियों के पास उपलब्ध लोगों की व्यक्तिगत जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ संभावित ग्राहकों को भी निशाना बनाते थे। वे उन्हें फोन कर बीमा पॉलिसी बेचने की पेशकश करते थे। डीसीपी ने बताया कि आरोपी संभावित ग्राहकों को पॉलिसी खरीदने के लिए प्रलोभन देते थे और इस प्रक्रिया में उनके 'नो योर कस्टमर' (केवाईसी) संबंधी दस्तावेज एवं जानकारियां हासिल कर लेते थे। आरोप है कि बाद में इन जानकारियों का इस्तेमाल लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था।

बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा बरामद

पुलिस ने मौके से 43 मोबाइल फोन, लैपटॉप और कथित ठगी के कामकाज से संबंधित कई डेटा शीट जब्त की हैं। बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरे गिरोह के कथित सरगना की पहचान फरीदाबाद निवासी विशाल कपूर के रूप में हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।