यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप: कहा-मुझे किडनैप किया गया, मैं भारतीय नागरिक हूं

दिल्ली|

हिरासत में लिए जाने पर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्टकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्टकर कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। उन्होंने कैमरे के सामने अपना पासपोर्ट दिखाया और कहा कि वह जर्मन नागरिक नहीं भारतीय हैं। बतादें कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार की सुबह पुलिस हिरासत में लिया था। करीब 20 घंटे बाद उन्हें रविवार को रिहा किया गया। रिहा होने के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया।

राठी ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो उनके वकील से संपर्क करने दिया, न उनका मोबाइल दिया गया था। वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि मैं सो रहा था, इसी दौरान सादे कपड़े में कुछ लोगों ने घर का गेट खुलवाया। उनकी मां को धक्का देते हुए उनके बेड रूम में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और मुझे घसीटकर ले गए।

चप्पल तक नहीं पहनने दी

ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें चप्पल तक नहीं पहनने दी। मुझे किडनैप किया था। जो लोग मेरे घर में आए थे सभी सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे थे। मैं अपने मां-पिता के साथ अपने घर में था। ये लोग मुझे उठाकर ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने कुछ बोलने तक नहीं दिया। अपराधी की तरह घर से घसीटते हुए ले गए। घसीटने से मुझे चोट भी लगी है। ये लोग मुझे एक थाने से दूसरे थाने लेकर गए। करीब 20 घंटे तक इन लोगों ने मुझे बैठा कर रखा।

शनिवार को लिया गया ​था हिरासत में

गुरुग्राम के सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी से यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी के बाहर देर रात से ही लगभग 50 पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए थे। शनिवार सुबह लगभग सवा 8 बजे पुलिस टीम ने फ्लैट में जाकर बेल बजाई तो ध्रुव की मां ने गेट खोला। तभी पुलिस टीम अंदर दाखिल हो गई। सोफे पर ध्रुव पिता के साथ बैठे थे तो पुलिस ने ध्रुव को हिरासत में लिया। इसका विरोध ध्रुव के माता-पिता ने किया। वे जिद पर अड़ गए कि यहीं हाउस अरेस्ट रख सकते हो, साथ किसलिए लेकर जा रहे हो लेकिन कहासुनी के बावजूद पुलिस टीम ध्रुव को अपने साथ ले आई। यहां दिल्ली पुलिस व आईबी की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद ध्रुव को सेक्टर-39 अपराध शाखा कार्यालय में हिरासत में रखा गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।