केजरीवाल ने मोदी पर बोला हमला: कहा-मोदी जी ने सारी हदें की पार, हिटलर से की तुलना

दिल्ली|

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिए जाने की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। कहा कि मोदी जी ने सारी हदें पार कर दी। कल उन्होंने जो तांड़व किया वह हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उनके अत्याचार के वीडियो चारों ओर घूम रहे हैं। बच्चियों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है और बदसलूकी की जा रही है। वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा। ऐसा न हो कि इसबार ज्ञानेश कुमार के साथ साथ मोदी जी का भी इस्तीफा हो जाए।

उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा कल मोदी सरकार ने वकीलों को भी नहीं छोड़ा। किस तरह से एक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को मोदी जी की पुलिस सड़क पर घसीटकर ले गई। वकीलों को पीटा और हिरासत में लिया। वकीलों के साथ बदतमीजी की। आज तक इतिहास के अंदर किसी सरकार ने वकीलों के साथ बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं की।

तीन घंटे तक पुलिस की हिरासत में थे अरविंद केजरीवाल

शनिवार को अरविंद केजरीवाल भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी नेताओं के साथ जंतर-मंतर कूच कर रहे थे तभी उन्हें हिरासत में लिया गया था। इसके बाद करीब 3 घंटे तक जाफराबदा पुलिस स्टेशन से रिहाई दी गई। केजरीवाल ने रिहाई से पहले थाने से ही एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था जिसमें कहा था कि आप लोगों से पंगा लेना बंद करो। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ले लो। वोट चोरी करना बंद करो। अगर आपने पंगा ले लिया और देश के युवा जिस दिन सड़कों पर उतर गए और अब बहुत जबरदस्त तरीके से उतर भी रहे हैं तो फिर आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।