दिल्ली के कल्याणपुरी में चाकू घोंपकर युवक की हत्या: मेट्रो वेस्ट कंपनी में था सफाई कर्मचारी ,कैमरे में कैद हुई वारदात

दिल्ली|16 अगस्त 2026
मेट्रो वेस्ट कंपनी में था सफाई कर्मचारी ,कैमरे में कैद हुई वारदात

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार की सुबह ड्यूटी के दौरान एक सफाई कर्मचारी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले थे। अनिल दिल्ली नगर निगम के लिए काम करने वाली एक मेट्रो वेस्ट कंपनी में सफाई कर्मचारी था। जो यमुनापार क्षेत्र में कूड़ा उठाने का काम करता है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिवार में भारी आक्रोश है

कल्याणपुरी इलाके में अनिल सुबह अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात शख्स उसके पास आया। हमलावर ने पहले अनिल के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और फिर अपने हाथ में लिए चाकू से उन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और पूर्वी दिल्ली के डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे।पुलिस ने अनिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है।

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी और आप नेता

हमलावर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज और सबूतों को खंगाल रही हैं। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इकट्ठा होकर इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार भी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार के लिए सख्त कार्रवाई, उचित मुआवजे और नौकरी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गलत पहचान में गई युवक की जान

सफाई कर्मचारी जिस वाहन से कूड़ा उठाता है उसके वाहन चालक का नाम गुलशन है। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि गुलशन का एक महिला से अवैध संबंध है, महिला कूड़ा जमा करने का काम करती है। महिला के पति को पता चल गया था कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला का पति रविवार सुबह गुलशन को मारने गया था, लेकिन गलत पहचान की वजह से अनिल को मार दिया

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।