संसद में विपक्ष का हंगामा: पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पु यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले ​में किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली|1 घंटा पहले
पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पु यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले ​में किया विरोध प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना और निष्पक्ष जांच की मांग करना था। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर वो भगवा चोला और साधु के वेश में दानपेटी के साथ संसद पहुंचे और संसद परिसर में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर और साधु-पुजारी का वेश धारण कर संसद परिसर पर एक दानपेटी लेकर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे और उन्होंने दानपात्र में प्रतीकात्मक रूप से पैसे डाले। उनके साथ ही अन्य विपक्षी सांसदों ने भी दानपेटी में चंदा डाला। इस लघु नाटक के हिस्से के रूप में, पप्पू यादव दानपात्र और पैसे लेकर वहां से भागने का नाटक करने लगे। इसके बाद, अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने नाटकीय अंदाज में उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

मामले की पारद​र्शिता से हो जांच

पप्पू यादव ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालु भगवान राम के मंदिर में आस्था के साथ दान देते हैं, इसलिए चढ़ावे से जुड़े किसी भी मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। विपक्ष का कहना था कि यह राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों को प्रतीकात्मक रूप से दिखाने का तरीका था। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सरकार से जवाब मांग रहा विपक्ष

पप्पू यादव और विपक्षी दलों का आरोप है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताएं हुई हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से इन आरोपों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीछे खड़े रहे कई दिग्गज नेता

इस पूरे ड्रामे के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव जैसे बड़े विपक्षी नेता बैनर लेकर पीछे खड़े थे। उनके हाथों में मौजूद बैनर पर लिखा था, "अमित शाह संसद से गायब क्यों?"'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के जमकर नारे लगाये। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे विपक्षी नेताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता की मांग उठाने का एक प्रतीकात्मक जरिया बताया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।