आगरा में शादी से मुकरने से आहत युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी ने शव को यमुना नदी में फेंका, आरोपी को भेजा जेल

आगरा|
प्रेमी ने शव को यमुना नदी में फेंका, आरोपी को भेजा जेल

आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर मुकरने वाले एक प्रेमी लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मौत के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए यमुना नदी में फेंक दिया। एमएम गेट इलाके से एक सप्ताह पहले लापता हुई युवती का शव मंगलवार को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी लेखपाल शिवजीत भदौरिया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत का एक छात्रा के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। छात्रा लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन शिवजीत पहले से शादीशुदा होने के कारण शादी से मुकर रहा था। शादी का वादा टूटने और लेखपाल की बेरुखी से आहत होकर युवती ने 30 सितंबर को आत्महत्या कर ली। मौत के बाद आरोपी लेखपाल बुरी तरह डर गया। पकड़े जाने के डर से उसने प्रेमिका की मौत के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे यमुना नदी में फेंक दिया। परिजन ने बेटी की तलाश की। उन्होंने थाना एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिससे पूरा मामल खुल गया।

किराए के कमरे में रहती थी युवती

मामला खुलने के बाद आगरा पुलिस ने आरोपी लेखपाल शिवजीत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि वह लेखपाल शिवजीत के फतेहाबाद रोड स्थित किराए के कमरे पर आकर रह रही थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।