आगरा में बेकाबू DCM का कहर: सड़क किनारे टहल रही लड़कियों को रौंदा, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की बेटी की मौत

आगरा|
सड़क किनारे टहल रही लड़कियों को रौंदा, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की बेटी की मौत

आगरा से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में तेज रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रही युवतियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक कोल्ड स्टोरेज मैनेजर की 22 वर्षीय बेटी खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो अन्य सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,कालिंदी विहार इलाके में चार लड़कियां अपनी एक सहेली को छोड़ने के लिए सड़क किनारे पैदल टहलते हुए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार DCM ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैनेजर की छोटी बेटी छिटककर दूर जा गिरी, जबकि बड़ी बेटी खुशबू ट्रक के अगले बंपर में फंस गई और करीब 25 फीट तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी जान चली गई।

नशे में धुत था ड्राइवर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ड्राइवर अत्यधिक नशे की हालत में था और गाड़ी पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो चुका था। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भाग रहे ड्राइवर को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में

हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के चंगुल से ड्राइवर को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है। घायल लड़कियों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।