आगरा में अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव: खेत में झोपड़ी में था सोया, शरीर पर मिले जलने और चोट के निशान

आगरा|
खेत में झोपड़ी में था सोया, शरीर पर मिले जलने और चोट के निशान

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में फसल की रखवाली करने गए एक 25 वर्षीय किसान सुभाष चंद्र का में अर्धनग्न शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर जलने और गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस इस घटना की हत्या और अन्य सभी एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलपुर गांव के रहने वाले बाबूलाल का 25 वर्षीय बेटा सुभाष चंद्र शनिवार की रात को अपने खेत में लगी सब्जी की फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। वह रात के समय खेत पर ही बनी एक अस्थाई झोपड़ी में सोया करता था।

सुबह बड़े भाई ने देखा शव

रविवार सुबह जब सुभाष का बड़ा भाई गोविंद किसी काम से खेत पर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। खेत में एक स्थान पर सुभाष का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। जब नजदीक जाकर देखा गया तो सुभाष के शरीर पर जलने के घाव और बेरहमी से मारपीट किए जाने जैसे चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि सुभाष की मौत सामान्य नहीं है ,उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।