आगरा में डंपर और कंटेनर में लगी आग: दो की ​​​जिंदा जलकर मौत, बाइक सवार दो युवक की भी घायल

आगरा|

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली थाना क्षेत्र के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदे एक डंपर और फ्रोजन मटर से भरे कंटेनर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई। इस हादसे में डंपर के चालक और क्लीनर को केबिन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और झुलसने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आग शांत होने के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:45 बजे दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर के बाद गाड़ियों के केबिन में आग धधक उठी। इस दौरान डंपर के ठीक पीछे चल रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक भी संतुलन बिगड़ने से गाड़ियों की चपेट में आ गए। हालांकि, उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को संभाला और समय रहते हाईवे किनारे कूद गए। हादसे में बाइक सवार सुमित और सीटू घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंटेनर चालक ने कूदकर बचाई जान

हादसे के वक्त कंटेनर के ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब पांच किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। लपटें तेज होने के कारण दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार द​िखाई दे रहा था।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने डंपर के केबिन से शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।