आगरा में पितृ विसर्जन के दिन यमुना में डूबे चाचा-भतीजा: लोगों ने भतीजे को बचाया , चाचा लापता

आगरा|

पितृ पक्ष के अंतिम दिन पर आगरा के हाथी घाट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां यमुना नदी में श्राद्ध और तर्पण करने गए चाचा-भतीजे गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद सतर्क लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भतीजे को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन चाचा पानी के तेज बहाव में बह गए और लापता हैं। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली के रहने वाले विराट माहौर शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने करीब 15 वर्षीय भतीजे राजवीर माहौर के साथ हाथी घाट पर पूर्वजों को जल देने आए थे। तर्पण के बाद दोनों यमुना नदी में स्नान करने के लिए उतर गए। पहले विराट पानी में उतरे और फिर उन्होंने राजवीर को भी बुला लिया। नदी में आगे बढ़ते हुए दोनों अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे।

लोगों ने पहले ही किया था अगाह

घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों को पहले ही गहरे पानी की तरफ जाने से मना किया गया था, लेकिन वे नहीं माने और आगे बढ़ गए। जब दोनों डूबने लगे और चीख-पुकार मची, तो वहां मौजूद लोगों और राजवीर के भाइयों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने राजवीर को तो खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विराट पानी की लहरों में कहीं खो गए।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही थाना छत्ता पुलिस और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। विराट की तलाश के लिए नदी में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पितृ विसर्जन के इस पावन दिन पर हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।