आगरा में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली: खुद को भी उड़ाया, मौके पर हुई मौत

आगरा में बुधवार दोपहर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शहर के सदर थाना क्षेत्र की एस्पायर कॉलोनी में एक युवक ने कथित प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद के चलते एक युवती को तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मलपुरा के गांव इटौरा निवासी 25 वर्षीय अरुण सिनसिनवार के रूप में हुई है। घायल युवती एक फौजी की बेटी है। बुधवार दोपहर को सदर थाना क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास स्थित कॉलोनी में अरुण और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान अरुण ने अचानक तमंचा निकाला और युवती पर गोली चला दी। इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत उपचार के लिए सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्राथमिक जांच में मामला आपसी विवाद और प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

