आगरा में रिश्तों का कत्ल: रसोई में खाना बना रही बहन को भाई ने मारी गोली, हालत नाजुक

आगरा|
रसोई में खाना बना रही बहन को भाई ने मारी गोली, हालत नाजुक

ताजनगरी के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेढ़ी बगिया इलाके में एक कलयुगी भाई ने अपनी ही सगी बहन पर तमंचे से फायर कर दिया। वारदात के समय पीड़िता घर के किचन में रात का खाना बना रही थी। लहूलुहान हालत में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

पीड़िता के पिता कृपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, बीते 17 अक्टूबर को घर में छोटी बेटी तनु को लेकर भारी विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद से ही आरोपी राहुल कुमार, उसका दूसरा भाई सुमेर सिंह और उसकी पत्नी राजकुमारी लगातार परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि ये तीनों आए दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौज करते थे और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार रात को भी राहुल नशे में धुत होकर आया और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

पहले भी की गई थी पुलिस से शिकायत

पीड़िता के पिता ने बताया कि भाइयों और बहू के इस प्रताड़ना भरे रवैए की शिकायत पहले भी दो बार थाना ट्रांस यमुना में लिखित रूप से दी गई थी। पिता का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते उन शिकायतों पर उचित कार्रवाई की होती, तो आज यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी राहुल कुमार और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। पिता कृपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल कुमार, सुमेर सिंह और राजकुमारी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।