आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार को रौंदा: मौके पर एक की मौत, गंभीर रूप से घायल साथी

आगरा|
मौके पर एक की मौत, गंभीर रूप से घायल साथी

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ​निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

मृतक की पहचान तेहरा निवासी ओमवीर सिंह के रूप में हुई है, जो कि अविवाहित थे। जानकारी के मुताबिक, पितृ पक्ष के अंतिम दिन पर ओमवीर अपने पड़ोसी रामराज सिंह धाकरे के साथ बाइक से इरादत नगर स्थित खारी नदी में स्नान करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

चालक और डंपर पुलिस हिरासत में

टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमवीर सिंह डंपर के पहिए के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे रामराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ओमवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।