आगरा में पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या: प्रेम संबंध से था नाराज, वारदात के बाद खुद पहुंचा पुलिस स्टेशन

आगरा|

आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी प्रेम संबंध से नाराज होकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। जब मृतका की मां घर लौटी और बेटी का शव बेड पर पड़ा देखा, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और बेसुध होकर बिलखते हुए बोली, "बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा।

पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दो संतानों में बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई के बाद गुरुग्राम में चाचा के साथ नौकरी करता है। बेटी लविश्का (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी। फोन पर बात करते देखकर पिता को शक हो गया था। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।

पिता के डांट के बाद घर से चली गई

मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांट दिया तो वह घर से चली गई थी और देर रात वापस लौटी। तब तक पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। बुधवार को वह बेटी को लेकर थाने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था। कोर्ट में बयान होना अभी बाकी था।

बांके से प्रहार के बाद हाथ से दबाया गला

लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया । दोपहर में मां रजनी भी घर से चली गईं। तभी चंद्रवीर ने बेड पर सो रही बेटी के सिर पर बांके से प्रहार किया। वह तड़पने लगी तो हाथों से गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पिता-पुत्री के बीच झगड़ा होता था। लेकिन पिता उसकी हत्या कर देगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था। डीसीपी सीटी ने बताया कि- बेटी की हत्या के बाद पिता ने थाने आकर खुद ही जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।