मसूरी जा रही थार डिवाइडर से टकराकर पलटी: आगरा के तीन दोस्तों की मौत, पुल से नीचे गिरे दो युवक

आगरा|
आगरा के तीन दोस्तों की मौत, पुल से नीचे गिरे दो युवक

आगरा से मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों की थार रविवार तड़के नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सुबह करीब चार बजे हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार थार बेलड़ा गोल चक्कर के पास से गुजर रही थी, तभी जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर कार पलटी हुई मिली और उसके शीशे सड़क पर बिखरे थे। हादसे के दौरान दो युवक पुल से नीचे जा गिरे, जबकि अन्य कार के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। नीचे गिरे दोनों युवकों को भी लोगों की मदद से ऊपर लाया गया। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। । पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान साहिल (25), राहुल (25) और सक्षम (22) के रूप में हुई है। घायल सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा से रात नौ बजे निकले थे दोस्त

हादसे में घायल सचिन ने बताया कि पांचों दोस्त शनिवार रात करीब नौ बजे आगरा से निकले थे। कार हेमंत चला रहा था और हादसे के समय सचिन सो रहा था। उसकी आंख खुली तो उसने खुद को सड़क पर पड़ा पाया। उसे बाद में दुर्घटना की जानकारी हुई। मृतक साहिल आगरा के शांतिनगर, सक्षम कमला नगर और राहुल तेहड़ी बगिया का निवासी था।

तेज रफ्तार बनी हादसे की शुरुआती वजह

एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। हालांकि, कार किस कारण अनियंत्रित हुई, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।