अमेठी में बुजुर्ग किसान का मिला शव: सिर पर मिला गहरा घाव, मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

अमेठी|02 अगस्त 2026
सिर पर मिला गहरा घाव, मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

जगदीशपुर क्षेत्र में नेत्रहीन किसान का शव घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर गहरे चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या और जंगली जानवर के हमले सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है।

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रविवार सुबह अहमद पुत्र जमा का शव उनके घर के बरामदे में चारपाई पर मिला। अहमद नेत्रहीन थे और रात में बरामदे में ही सोए थे। सुबह आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ी तो घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक और वन विभाग की टीम भी जांच में शामिल

घटनास्थल पर मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए, लेकिन आसपास खून के निशान नहीं मिले। इस कारण मौत की परिस्थितियां संदिग्ध बनी हुई हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं, चोट के निशान जंगली जानवर के हमले से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए वन विभाग की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।

हर पहलू से की जा रही पड़ताल

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला हत्या या जंगली जानवर के हमले से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतक के सिर पर गहरे घाव मिले हैं, लेकिन घटनास्थल पर खून नहीं मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।