अमेठी में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव: घटना के वक्त घर पर थी अकेली, रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे परिजन

अमेठी|
घटना के वक्त घर पर थी अकेली, रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
सेव सूची

अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान सेमरौता निवासी सतीश कुमार शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री शिखा शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय शिखा घर पर अकेली थी और उसके परिवार के अन्य सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने गए हुए थे। परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने शिखा का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।