अयोध्या में सीएम योगी: हनुमानगढ़ी और रामलला की पूजा-अर्चना की, प्रदेश के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

अयोध्या|
हनुमानगढ़ी और रामलला की पूजा-अर्चना की, प्रदेश के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोकमंगल की कामना की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अयोध्या के 10वें दीपोत्सव-2026 के भव्य आयोजन के एक दिन बाद रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत की।

भगवान राम की आरती की

योगी ने भगवान हनुमान के सामने नमन किया और राज्य के लोगों की खुशी, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। वह शनिवार से ही अयोध्‍या के प्रवास पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचने पर संतों और पुजारियों ने "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया, हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद, आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने राम लला की पूजा-अर्चना की और उनकी आरती उतारी।

जय श्री राम के नारों से गुंजरा रहा परिसर

उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और राम दरबार में प्रार्थना की, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों की निरंतर प्रगति और कल्याण की कामना की। मंदिर से बाहर आने पर भक्तों ने "जय श्री राम" के नारों के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। अयोध्या दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।