अयोध्या में सपा की चुनावी रणनीति पर मंथन: एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, डॉ संजयन ने जताया आभार
गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन ने अयोध्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान आगामी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। नेताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी रणनीति पर अपने विचार साझा किए।
कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
डॉ. संजयन ने बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजवादी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मिले स्नेह, समर्थन और सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

