आजमगढ़ में मूक-ब​धिर युवक की गला रेतकर हत्या: नहर में पड़ा मिला शव, पाव रोटी बेचकर चलाता था घर का खर्च

आजमगढ़|
नहर में पड़ा मिला शव, पाव रोटी बेचकर चलाता था घर का खर्च

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह युवक का लहूलुहान हालत में शव गांव की नट बस्ती के पास स्थित एक नहर में पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मृतक युवक की पहचान गौरी गांव निवासी मुस्तफा के 30 वर्षीय बेटे शाहरुख खान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शाहरुख बोल नहीं पाता था। वह रोजाना गांवों में घूम-घूम कर पाव रोटी बेचता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। शाहरुख की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार दोपहर से था लापता था युवक

परिजनों ने बताया कि शाहरुख रोजाना की तरह मंगलवार दोपहर को घर से निकला था, लेकिन जब वह रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान उसकी शर्ट और साइकिल एक बेकरी की दुकान पर मिली थी। इसके बाद बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नट बस्ती के पास नहर में उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।