आजमगढ़ में पुलिसकर्मियों का तबादला: दो इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर के बदले गए कार्यक्षेत्र, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

आजमगढ़|
दो इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर के बदले गए कार्यक्षेत्र, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार देर शाम जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में दो इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट के तहत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिले के कई और थानों के प्रभारी के कार्य क्षेत्र में जल्द ही और फेर बदल होने हैं।

आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिन्ना पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। उनमें पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रामरतन यादव को लालगंज क्षेत्राधिकारी की पेशी में तैनात किया गया है। इसके साथ ही देवगांव थाने पर तैनात इंस्पेक्टर हीरामणि यादव को निरीक्षक अपराध रानी की सराय थाने में तैनात किया गया है। चंद्रपुर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर नरेंद्र विक्रम सिंह को एलवल पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही एलवल पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर प्रियंका तिवारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश प्रताप यादव को गंभीरपुर थाने पर भेजा गया है। जबकि चंद्रपुर थाने पर तैनात शिवम मिश्रा को अतरौलिया थाने भेजा गया है। जिले के सरायमीर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर आजाद बाबू खान को सिधारी थाने भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर प्रमोद त्रिपाठी को मेहनाजपुर थाने भेजा गया है। जीयनपुर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर दल प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।