आजमगढ़ में तालाब में डूबने से व्य​क्ति की मौत: स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने जाने से था रोका

आजमगढ़|
स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने जाने से था रोका

आजमगढ़ में बुधवार को तालाब में डूबने से 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। व्य​क्ति का नाम नरेंद्र राजभर है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र पास के तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब में जाने से रोका, लेकिन वे नहीं माने। घटना देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव की है।

नरेंद्र तालाब में कुछ दूर तक आगे बढ़े ही थे कि अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। उनके पीछे पहुंचे तीन बच्चों ने यह देखा तो ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नरेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अकेले गये थे तालाब में नहाने

बसही गांव निवासी नरेंद्र राजभर (55) पुत्र शिवधनी राजभर अपने पट्टीदार काशी राजभर की पत्नी बंसराजी राजभर के निधन पर घाट नहाने गए थे। परिवार और ग्रामीण हैंडपंप पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र अकेले तालाब की ओर चले गए।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

नरेंद्र की मौत से पत्नी शिमला राजभर, बेटी अर्चिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी अर्चिता अविवाहित है। बेटा संदीप भी शादीशुदा है। नरेंद्र की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।