आजमगढ़ में बेड पर मिला महिला का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

आजमगढ़|
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव में एक 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर के कमरे में बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सिरसाल गांव निवासी अलीम विदेश में रहकर काम करता हैं। उसकी पत्नी शबीना अपने चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी। शबीना कमरे में सोने गई थीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह बेड पर मृत मिलीं। परिजनों ने इसकी जानकारी शबीना के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मायके वालों ने पुलिस को दी सूचना

महिला की मौत की खबर मिलते ही जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सरहदा गांव से उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की सामान्य मौत को खारिज करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

महिला के फोन की तलाश कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस को महिला का मोबाइल फोन नहीं मिला है। जिसकी तलाश चल रही है।

दोनों पहलुओं से पुलिस कर रही जांच

क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।