आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: दो बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, क्षत-विक्षत शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त

आजमगढ़ एक महिला और दो मासूम बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए और उनके अवशेष रेलवे ट्रैक के आसपास इधर-उधर बिखर गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा आजमगढ़ रेल खंड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ अचानक ट्रेन के सामने आ गई, जिससे वे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की जोरदार टक्कर के कारण तीनों की मौके पर ही सांसें थम गईं। शवों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
शिनाख्त की कोशिशों में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के बिखरे हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतकों की शिनाख्त की जा सके।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह एक हादसा है या फिर महिला ने बच्चों के साथ किसी पारिवारिक विवाद के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल, शिनाख्त होने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

