बहराइच में ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को रौंदा: हादसे में सात साल की बच्ची की मौत, चालक वाहन छोड़ फरार

बहराइच|
हादसे में सात साल की बच्ची की मौत, चालक वाहन छोड़ फरार

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ईंट से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची की पहचान बघौली गांव निवासी विजय पाल की बेटी गौरी के रूप में हुई है। गौरी इन दिनों अपने ननिहाल मोहम्मदपुर में रह रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

गौरी शाम के समय सड़क किनारे मौजुद थी। इसी दौरान ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजरी और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से गौरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन गौरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चालक की तालाश कर रही पुलिस

गौरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सात साल की बच्ची की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। परिजन हादसे के बाद से सदमे में हैं। मटेरा पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।