बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

बहराइच|04 सितंबर 2026
जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

बहराइच जिले में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश असलम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मटेरा थाना क्षेत्र में एक सितम्बर को एक महिला से हुई मंगलसूत्र लूट की वारदात में शामिल इस शातिर अपराधी के बाएं पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी है।

बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र और स्वाट टीम ने देर रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। घायल इनामी बदमाश असलम को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया है।

एक आरोपी पहले से है गिरफ्तार

इस लूट कांड का मुख्य आरोपी तूफान उर्फ रकीब घटना के ठीक बाद हुई एक अन्य मुठभेड़ में पहले ही पैर में गोली लगने से गिरफ्तार हो चुका था, जबकि असलम उस वक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी फुटेज

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें दो संदिग्ध बदमाशों की पहचान हुई। 2-3 सितंबर की रात स्वाट टीम और मटेरा पुलिस ने एक मुठभेड़ में फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, उसका साथी असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल मौके से फरार हो गया था। असलम की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, नानपारा पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि असलम चोरी की मोटरसाइकिल लेकर निबिया नहर पुलिया से रुपईडीहा रोड की तरफ जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की। जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर गया।

पास से असलहा, बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लिया और इलाज के लिए सीएचसी नानपारा भेजा। उसके पास से बाइक दो मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस मिला। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।