बलिया में पुलिस और अपरा​धियों में मुठभेड़: पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुजारी के हाथ-पैर बांधकर मंदिर में की थी चोरी

बलिया|

बलिया के रसड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार के रहने वाले पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनपर शिव मंदिर के पुजारी को डराकर और उनके हाथ-पैर बांधकर नाग बाबा की प्रतिमा तथा चांदी की छतरी लूटने और गाजीपुर एक मंदिर में चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया7

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार देर रात रसड़ा पुलिस लखनेश्वर डीह मंदिर से आमघाट जाने वाले मार्ग पर जांच कर रही थी कि इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने कार रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा किया, तो खुद को घिरता देख कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

दो के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपियों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के जीशान आलम (42) और चंद्रशेखर कुमार (38) के रूप में हुई है। जीशान के दाहिने और चंद्रशेखर के बायें पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिहार के तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 30 अक्टूबर की रात लखनेश्वर डीह स्थित शिव मंदिर के पुजारी को डराया-धमकाया और उनके हाथ-पैर बांधकर नाग बाबा की प्रतिमा तथा उस पर लगी चांदी की छतरी लूट ली थी। इसके अलावा, उन्होंने 11 अक्टूबर की रात गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित पंच मंदिर में भी चोरी की थी।

बरामद किए गए चोरी के समान

पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके कब्जे से लूटी गई नाग बाबा की प्रतिमा और उस पर लगी चांदी की छतरी के अलावा पंच मंदिर से चोरी किए गए राधा-कृष्ण के मुकुट को गलाकर बनाई गई चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने एक लोहे की रॉड, एक प्लास, एक पेचकस, टेप, दो देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।