बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसा नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास हुआ। शनिवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर एक कार नेछुआडीह के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और यह हादसा हुआ।
कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई
पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने रविवार को जानकारी दी। रात करीब साढ़े नौ बजे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मौत के शिकार बने लोग
इस दुर्घटना में घायलों को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मृतकों का नाम गोलू ठाकुर 21 वर्ष, कुणाल पासवान 24 वर्ष, धनंजय पटेल 26, वर्ष, अभिषेक पटेल 27 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।