बलिया में ई-रिक्शा चालक की नये मकान में मौत: सीढ़ी पर अचेत मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बलिया|
सीढ़ी पर अचेत मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक महाराणा प्रताप माली का शव उनके नए मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

रविवार रात को करीब 11:30 बजे महाराणा प्रताप ई-रिक्शा चलाने के बाद खाना लेकर अपने नए मकान पर पहुंचे थे। सोमवार की सुबह लगभग 5:00 बजे जब उनके पिता मोहन माली और रिश्तेदार दुकान से अगरबत्ती लेने गए, तो उन्होंने महाराणा प्रताप को मकान की सीढ़ी पर अचेत अवस्था में देखा। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस बल

सूचना मिलते ही रेवती थानाध्यक्ष अनिल सिंह और बांसडीह के सीओ जय शंकर मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार में मचा कोहराम

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।