बाराबंकी में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत: तेज बहाव के कारण संभलने में हुए नाकाम, एक का बीते कल ही था जन्मदीन

बाराबंकी|
तेज बहाव के कारण संभलने में हुए नाकाम, एक का बीते कल ही था जन्मदीन

घुंघटेर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां कल्याणी नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए और गहरे पानी में बह गए। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों लड़के कल्याणी नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे तेज धारा की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब बच्चों को डूबते देखा, तो तुरंत शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश की। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका।

मातम में बदलीं खु​​शियां

इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। बताया जा रहा है कि डूबने वाले बच्चों में से एक का कल ही जन्मदिन था। शनिवार को जिस घर में बच्चे के जन्मदिन का केक काटा गया था और खुशियां मनाई जा रही थीं, आज उसी घर से चीख-पुकार और रोने की आवाजें आ रही हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बरसात और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बच्चों को नदियों और गहरे जलाशयों के पास न जाने दें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।