बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: आठ वर्षीय बेटी के सामने महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग, दिल्ली से लौटी थी घर

बाराबंकी|
आठ वर्षीय बेटी के सामने महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग, दिल्ली से लौटी थी घर

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अवसानेश्वर गोमती नदी पुल पर बुधवार सुबह एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। दिल्ली से लौटी एक 35 वर्षीय महिला ने अपनी मासूम बेटी के सामने ही नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान शर्मा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाराबंकी के थाना कोठी क्षेत्र के इनायतपुर की रहने वाली हैं। बुधवार सुबह वह अपनी आठ साल की बेटी आंशिका के साथ अवसानेश्वर स्थित गोमती नदी पुल से पैदल गुजर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अचानक पुल की रेलिंग से गोमती नदी में छलांग लगा दी। मां को आंखों के सामने डूबता देख आठ साल की मासूम आंशिका चीखने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पिता बोले-कोई परेशानी नहीं बताई थी

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के पिता बाबूलाल रावत ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार सुबह ही दिल्ली से वापस घर आई थी। उन्होंने कहा, "दो दिन पहले ही बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसने किसी भी तरह की परेशानी, विवाद या मानसिक तनाव का जिक्र नहीं किया था। परिवार में भी सब कुछ ठीक था, उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है।" बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्ष का बेटा आदित्य और आठ वर्ष की बेटी आंशिका है।

मामले की वजह तलाश रही पुलिस

हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। नदी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिला के इस कदम के पीछे की असल वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।