बाराबंकी में पूजा पंडाल में कोबरा के साथ करतब दिखाना पड़ा भारी: सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में पसरा मातम

बाराबंकी|
सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में पसरा मातम

बाराबंकी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पूजा पंडाल के भीतर जहरीले कोबरा सांप के साथ तमाशा दिखाना पिता और पुत्र दोनों के लिए काल बन गया। कोबरा सांप के डसे जाने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इस दोहरे मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सतरिख थाना क्षेत्र के मुनक्कीपुरवा गांव की है। गांव में लगे एक दुर्गा पूजा पंडाल के भीतर सांप पकड़ने का काम करने वाले युवक और उसके पिता जहरीले नाग के दांत तोड़ने और उसके साथ करतब दिखाने का तमाशा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जहरीले कोबरा ने युवक को डस लिया। बेटे को बचाने दौड़े पिता को भी गुस्से में आए सांप ने अपना शिकार बना लिया और उन्हें भी डस लिया।

अस्पताल पहुंचने का भी नहीं मिला समय

सांप के डसते ही कोबरा का जहर दोनों के शरीर में तेजी से फैल गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दोनों की सांसें थम गईं और उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, कोबरा का जहर अत्यधिक घातक होने के कारण पीड़ित को बेहद कम समय मिलता है।

घर में मिलीं दो दर्जन सांपों से भरी बोरियां

इस खौफनाक हादसे के बाद जब जांच की गई तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतकों के घर की तलाशी के दौरान दो अलग-अलग बोरियों में बंद करीब दो दर्जन जीवित जहरीले सांप बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।