बाराबंकी में नाले में पड़ा मिला युवक का शव: कल शाम पांच बजे था लापता, शराब का करता था ​अ​धिक नशा

बाराबंकी|
कल शाम पांच बजे था लापता, शराब का करता था ​अ​धिक नशा

नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। सुबह करीब 7:30 बजे शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक शिनाख्त में मृतक की पहचान नगर पालिका परिषद नवाबगंज में तैनात सफाईकर्मी चंदन के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चंदन की पत्नी कोमल ने बताया कि उनके पति मंगलवार शाम करीब 5 बजे से ही घर से लापता थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चंदन को शराब पीने की लत थी। चंदन के परिवार में उसकी पत्नी कोमल के अलावा दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

नशे की हालत में गिरने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच और पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि चंदन मंगलवार रात को अत्यधिक शराब के नशे में रहा होगा और संतुलन बिगड़ने के कारण वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित गहरे नाले में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।