बाराबंकी में खेत में काम कर रहे युवक को डसा सांप: परिजन युवक के साथ सांप को भी लेकर पहुंचे अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर

बाराबंकी|
परिजन युवक के साथ सांप को भी लेकर पहुंचे अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर

बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां खेत में काम करते समय एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन इस दौरान वे उस सांप को भी जिंदा पकड़कर पॉलिथीन में साथ ले गए ताकि डॉक्टर सही जहर की पहचान कर सटीक इलाज कर सकें। युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार, पुत्र राम सहारे गुरुवार दोपहर को खेत में धान का पुआल ट्रॉली में भर रहा था। इसी दौरान पुआल के बीच में छिपे एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही युवक चीख पड़ा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर दौड़ पड़े।

पॉलॉथीन में सांप देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

युवक को तड़पता देख परिजनों ने सूझबूझ दिखाई और मौके पर ही उस सांप को खोजकर एक पॉलिथीन बैग के अंदर सुरक्षित बंद कर दिया। इसके बाद परिजन पीड़ित युवक और पॉलिथीन में बंद सांप को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचे। अस्पताल में जब परिजनों ने डॉक्टरों को मरीज के साथ पॉलिथीन में बंद रेंगता हुआ सांप दिखाया, तो वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ और अन्य लोग भी दंग रह गए। परिजनों का कहना था कि वे सांप इसलिए लाए हैं ताकि डॉक्टरों को एंटी-वेनम देने में आसानी हो सके।

हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर

सीएचसी फतेहपुर के डॉक्टरों ने तुरंत युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, सांप का जहर शरीर में तेजी से फैलने के कारण युवक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत लखनऊ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और लखनऊ में उसका इलाज चल रहा हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।