बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: गोंडा-बहराइच हाईवे पर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बाराबंकी|
गोंडा-बहराइच हाईवे पर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के शाहवपुर नहर के पास सुबह करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और इलेक्ट्रिक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। राहगीरों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

गोंडा-बहराइच हाईवे पर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

एक घायल की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, घायल अंकित वैश्य की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।