बरेली में पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ: करवाचौथ पर आ रही थी याद, पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत

बरेली|
करवाचौथ पर आ रही थी याद, पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत

बरेली में एक युवक ने करवाचौ​थ पर अपनी पत्नी की याद में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की पत्नी की मौत दो साल पहले हो चुकी हैं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार हैं।

बरेली में एक युवक अपनी पत्नी की मौत के दो साल बाद भी उसको दिल से नहीं निकल सका। करवाचौथ पर पत्नी की याद आई तो किला क्षेत्र के सूरज कश्यप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार है।

हार्ट अटैक से हुई पत्नी की मौत

चाहबाई निवासी सूरज कश्यप शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कमलेश की मौत के बाद से बच्चे पिता सूरज के सहारे रह रहे हैं। सूरज के मुताबिक, करवाचौथ के दिन उसे पत्नी की याद आ रही थी। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।