सीएम ने ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित: बोले-अब बदल चुका है उत्तर प्रदेश, लोग सुरक्षित माहौल में मना रहे पर्व

बरेली में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है और बरेली इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। कहा कि 2017 से पहले यहां त्योहारों पर उपद्रव होते थे लेकिन अब लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे हैं। सुरक्षित उत्तर प्रदेश बनने से देश और दुनिया में प्रदेश की धारणा बदली है।
पहले चंद मुट्ठी भर लोगों की गलतियों का खामियाजा उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था। पहचान का संकट नौजवानों और व्यापारियों के सामने आता था। अब यूपी के बारे में कोई सवाल नहीं उठाता। दूसरे राज्य यूपी जैसा बनना चाहते हैं। सुरक्षा के इस माहौल से हर किसी को लाभ मिला है। सड़कें बन रही हैं और निवेश आ रहा है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। आज अपराधियों में कानून का डर है। अगर कोई बेटियों से गुस्ताखी करता है, उसका अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते हैं।
कैबिनेट मंत्री ने सपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। सीएम योगी के साथ अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण भी आए। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय बोली में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पीडीए को लेकर सपा पर निशाना साधा और नई परिभाषा बताई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पी का मतलब पहली बार 2017 प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार में आई। डी से दूसरी बार इसी पीडीए ने सरकार बनाई। ए- अगली बार 2027 में भाजपा की फिर सरकार फिर बनेगी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

