बरेली में पुल पर चढ़ा अरिल नदी का पानी: बाइक समेत तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, तलाश में जुटी पुलिस

बरेली|

जिले के आंवला थाना क्षेत्र में अरिल नदी के तेज बहाव में बाइक सवार तीन दोस्त बह गए। तीनों लाडपुर गांव के पास बने छोटे पुल को पार कर रहे थे। भारी बारिश के चलते नदी का पानी पुल से करीब दो फीट ऊपर बह रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई और तीनों दोस्तों के साथ नदी में जा गिरी।

पानी में गिरने के बाद तीनों दोस्तों ने तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वे किनारे तक नहीं पहुंच सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।

पुलिस ने बरामद की बाइक

पुलिस ने नदी से बाइक बरामद कर ली है। फिलहाल तीनों युवकों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण खोजबीन में चुनौती बनी हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।