बस्ती में 23 अक्टूबर को होगा शिक्षक एमएलसी चुनाव: वोटिंग के लिए पहचान पत्र लाना जरूरी, फर्जी वोटिंग रोकने के लिए लागू की व्यवस्था

बस्ती|
वोटिंग के लिए पहचान पत्र लाना जरूरी, फर्जी वोटिंग रोकने के लिए लागू की व्यवस्था

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में मतदाता निर्धारित 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर सकेंगे। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने और फर्जी वोटिंग रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

वैकल्पिक पहचान पत्रों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी संस्थानों के सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों व पार्षदों के सरकारी पहचान पत्र भी मान्य होंगे। शैक्षिक संस्थानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड भी दिखाया जा सकेगा।

शिक्षण संस्थानों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था की जानकारी मतदान अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को पहचान सत्यापन में परेशानी न हो। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर ही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।