बस्ती में ब्लॉक प्रमुख पति की स्कॉर्पियो पर फायरिंग: शीशे पर मिले गोली के निशान, कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हमला
कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख के पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की घटना सामने आई। महाराजगंज नगर रोड पर पुराने ईंट-भट्ठे के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। भोला निषाद एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान मिले हैं।
घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र की महाराजगंज चौकी के अंतर्गत हुई। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किस वजह से चलाई।
डायल 112 से मिली सूचना
एडिशनल एसपी श्यामकांत ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के जरिए घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

