बस्ती में सड़क हादसे में महिला की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

बस्ती|2 घंटे पहले
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

बस्ती में अयोध्या से लौट रहे पती-पत्नी की बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। उनके पति सुरक्षित बच गए। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के सुकौली गांव निवासी अक्षय कुमार शर्मा अपनी पत्नी खुशबू शर्मा के साथ अयोध्या धाम दर्शन कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर स्थित चैनपुरवा ओवरब्रिज पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खुशबू शर्मा सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पति अक्षय कुमार शर्मा को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित बच गये।

20 मिनट तक बाधित रहा यातायात

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण हाईवे पर लगभग 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।