बस्ती में मूड़घाट पुल से कूदी किशोरी का मिला शव: तीन दिन से नदी में चल रही थी तलाश, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

बस्ती|
तीन दिन से नदी में चल रही थी तलाश, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगाने वाली करीब 16 वर्षीय किशोरी का शव रविवार शाम लगभग चार बजे बरामद हुआ। तीन दिनों से जारी तलाश के बाद किशोरी का शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। गोताखोर लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। अंजलि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चीताही नर्सिंग गांव की रहने वाली थी। वह महिला महाविद्यालय में पढ़ती थी और एनसीसी से भी जुड़ी थी।

जानकारी के मुताबिक, अंजलि शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे मूड़घाट पुल से नदी में कूद गई थी। उस समय नदी में नहा रहे एक स्थानीय युवक ने उसे डूबते देखा और बचाने के लिए पानी में उतर गया। बताया जा रहा है कि किशोरी ने युवक के दोनों हाथ पकड़ लिए, जिससे वह भी डूबने लगा। हालांकि, युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आया, लेकिन अंजलि को नहीं बचा सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार को गोताखोरों ने काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को अभियान जारी रहा और शाम करीब चार बजे शव मिल गया।

कूदने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

घटनास्थल वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की गणेशपुर चौकी के अंतर्गत आता है, जबकि अंजलि का गांव मुंडेरवा थाना क्षेत्र में है। किशोरी ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।