बस्ती में घायल मजदूर की हुई मौत: अस्पताल में इलाज के बाद लौटा घर, घर पहुंचकर तोड़ा दम

बस्ती|
अस्पताल में इलाज के बाद लौटा घर, घर पहुंचकर तोड़ा दम

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भुजैनिया गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर जवाहिर की मौत हो गई। वह किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां रात करीब दो बजे उनकी सांसें थम गईं। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

परिजनों के मुताबिक, जवाहिर किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां उपचार कराया गया। इसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले आए। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ गई और रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।

बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर करते थे काम

जवाहिर शुक्ला बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। बुधवार सुबह पुलिस टीम गांव पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल, जवाहिर को किस वाहन ने टक्कर मारी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।