बस्ती स्टेशन पर टला हादसा: चलती ट्रेन से गिरी युवती, जवानों ने दौड़कर बचाई जान

बस्ती|27 अगस्त 2026
चलती ट्रेन से गिरी युवती, जवानों ने दौड़कर बचाई जान

बस्ती रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी जवानों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 1:56 बजे गाड़ी संख्या 14232 मनोहर संगम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय 18 वर्षीय युवती अचानक नीचे गिर गई। वह ट्रेन की चपेट में आने की स्थिति में पहुंच गई थी। मौके पर मौजूद जवानों ने बिना देर किए दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल अब्दुल मारूफ सिद्दीकी ने तत्काल मोर्चा संभाला। उन्होंने जीआरपी के हेड कांस्टेबल उमेश यादव और कांस्टेबल इरफान अंसारी के साथ मिलकर युवती को ट्रेन के नीचे जाने से बचाया। स्थिति की गंभीरता देखते हुए ट्रेन के गार्ड ने भी तत्काल ट्रेन रुकवा दी।

युवती को सुरक्षित बाहर निकाला

ट्रेन रुकने के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उसे उसी ट्रेन में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान आरपीएफ कांस्टेबल राकेश राय भी मौके पर मौजूद रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवानों की त्वरित कार्रवाई दिखाई दे रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।