बस्ती में ब्लैक फिल्म लगी कार रोकते ही भिड़ा युवक: चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से करने लगा बहस, बोला- गाली दूंगा, तुम क्या करोगे?

बस्ती|

बड़ेवन स्थित ट्रैफिक चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी कार रोकना ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए विवाद की वजह बन गया। कार सवार युवक चेकिंग के दौरान जवानों से बहस करने लगा। देखते ही देखते बातचीत तीखी नोकझोंक में बदल गई। घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी युवक को समझाने का प्रयास करते दिख रहे हैं, लेकिन वह लगातार आक्रामक अंदाज में बहस करता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिस के जवानों से बहस करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह आक्रामक लहजे में जवानों से कहता सुनाई देता है, "गाली दूंगा, तुम क्या करोगे?" युवक के इस रवैये से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान नजर आए। पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा।

शीशों पर ब्लैक फिल्म देखकर रोकी थी कार

ट्रैफिक पुलिस ने कार के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को लेकर वाहन को रोका था। नियमों के तहत जांच की जा रही थी। इसी दौरान युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया। मौके पर मौजूद जवानों ने स्थिति संभालने और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक का व्यवहार लगातार आक्रामक बना रहा।

वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में युवक और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुई बहस को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।