बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत: काम पर जाते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

बस्ती|
काम पर जाते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

रोजी-रोटी के लिए पेंटिंग का काम करने निकले युवक की सोमवार सुबह सड़क हादसे में जान चली गई। सिविल लाइन स्थित विवाह मंडप के सामने पीछे से आई बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन में सोमवार सुबह करीब 11 बजे यह घटना हुई। नगर थाना क्षेत्र के जूजाजाता निवासी गोगई के बेटे श्याम पाल रोज की तरह पेंटिंग का काम करने कंपनी बाग की ओर जा रहे थे। वह विवाह मंडप के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आई बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से परिवार की आजीविका का सहारा भी छिन गया।

पेंटिंग से चलाते थे परिवार का खर्च

श्याम पाल पांच भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थे। वह पेंटिंग करके परिवार के खर्च में सहयोग करते थे। परिवार में तीन भाइयों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनों की शादी अभी बाकी है। उनकी मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

बेटे की मौत से मां बदहवास

श्याम पाल की मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां शकलवती देवी बेसुध हो गईं। वह बेटे को याद कर लगातार बिलखती रहीं। परिवार के दूसरे सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।