बस्ती में गेस्ट हाउस के कमरे में मिला युवक का शव: बैग में मिले बीयर के तीन कैन, शुक्रवार को किराये पर लिया था कमरा

बस्ती|
बैग में मिले बीयर के तीन कैन, शुक्रवार को किराये पर लिया था कमरा

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस में 21 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने जांच की, तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टेमा रहमत निवासी विमलेश, पुत्र अवधेश के रूप में हुई है। उसने शुक्रवार को गेस्ट हाउस में कमरा लिया था और इसके लिए 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने कमरे में देखा। युवक नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला।

स्विच ऑफ मिला मोबाइल फोन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो कमरे में एक बैग मिला। उसमें बीयर के तीन कैन थे, जिनमें दो खाली और एक भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, फंदे में इस्तेमाल रस्सी नई लग रही थी। युवक का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों को दी गई सूचना

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि युवक एक दिन पहले गेस्ट हाउस में ठहरने आया था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।