बस्ती में करंट लगने से युवक की मौत: बल्ब का तार ठीक करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

परसरामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घर पर बिजली का तार ठीक करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। नाथपुर पांडे गांव में बल्ब का तार सुधारते समय करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय मुकेश कुमार चौहान की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रामयज्ञ चौहान के पुत्र मुकेश कुमार चौहान सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर में बिजली के बल्ब का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगने से उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घर में अचानक हुए इस हादसे से परिवार सदमे में है।
पत्नी की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद मृतक की पत्नी नीतू ने पुलिस को लिखित सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय बस्ती स्थित पोस्टमॉर्टम गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुकेश की उम्र करीब 32 वर्ष थी और वह नाथपुर पांडे गांव के निवासी थे। घर में बिजली का तार ठीक करते समय हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

