बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: फंदे से लटका मिला शव, मौत की वजह साफ नहीं

सोनहा थाना क्षेत्र के गायसाथ में बुधवार सुबह एक बगीचे में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। मृतक की पहचान पड़रिया दत्तू गांव निवासी आलोक मिश्रा (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई।
जानकारी के मुताबिक, गायसाथ में दारू भट्ठी के पीछे स्थित बगीचे में युवक का शव लटका होने की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय थाने को भी घटना से अवगत कराया गया। कुछ ही देर में मृतक के भाई भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने शव को अस्पताल ले जाने की बात कही, जिसके बाद मृतक के भाई अस्पताल के लिए रवाना हुए।
जांच में जुटी पुलिस
आलोक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मौत की वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

