भदोही में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: तीन लोगों को लगी गोलियां, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

भदोही|
तीन लोगों को लगी गोलियां, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

भदोही में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि देखते ही देखते गोलियां तड़तड़ाने लगीं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज वारदात भदोही कोतवाली क्षेत्र के नयेपुरा नेवादा कलां गांव में सुबह-सुबह घटित हुई। दो परिवारों के बीच किसी पुरानी या आपसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घायलों की स्थिति नाजुक, अस्पताल रेफर

गोलीबारी की इस घटना में तीन लोगों को गोलियां लगीं, जिससे वे लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को बेहद गंभीर हालत में भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

दोनों परिवारों के बीच एक साल से चल रहा था विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे 112 पर सूचना मिली कि गांव निवासी रणधीर सिंह और उनकी पत्नी बबीता को विपक्षी रविंद्र सिंह और उनके परिवार वालों ने बुरी तरह मारा है। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी, सीओ मौके पर पहुंचे। बताया कि अब तक कि जांच में पता चला कि रविंद्र के परिवार ने रणधीर के परिवार को घसीटकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। बताया कि मामले की गहराई से जांच करने पर सामने आया कि करीब एक साल पहले दोनों परिवारों के लड़का-लड़की साथ भागे थे, तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।